अकोदिया कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सरसों और गेहूं की आवक में वृद्धि दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी फसल की कटाई पूरी कर रहे हैं और धीरे-धीरे मंडी का रुख कर रहे हैं।शुक्रवार शाम 6 बजे मंडी सचिव चंद्र सिंह परमार ने विभिन्न किस्मों की भाव सूची जारी की। पिछले कुछ दिनों से मंडी में रौनक कम थी,लेकिन अब किसान गेहूं,चना और सरसों लेकर पहुंचने लगे हैं।