मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में सनसनी: जमीन कारोबारी का अपहरण कर निर्मम हत्या, जोरकट इलाके में नग्न शव मिला, जांच जारी
मेदिनीनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विनीत तिवारी के रूप में हुई है, जो रेड़मा के समदा आहर इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7 बजे विनीत तिवारी को उनके घर के पास से ही जबरन एक कार में बैठाकर अपराधी उठा ले गए।