फतुहा: पुनाडीह हाई स्कूल में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन।
Fatwah, Patna | Jun 19, 2026 पुणाडीह हाई स्कूल में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। सहयोग शिविर में सरकार के सभी विभागों के काउंटर लगाए गए हैं। तीन दिनों तक चली सहयोग शिविर में करीब 150 के आसपास विभिन्न विभागों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों को जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि सहयोगी शिविर से आम लोगों को सहूलियत मिला है।