इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | Aug 23, 2024 इंदौर के एरोड्रम में थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस के द्वारा स्वसंज्ञान लेकर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों का जुलूस भी निकाला है।