इंदौर: सुने मकान को चोरों बनाया निशाना, पलासिया थाना क्षेत्र के पालीवाल नगर की है पूरी घटना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Indore, Indore | Aug 23, 2024 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के पालीवाल नगर में सुने मकान को जोड़ों के द्वारा निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें चोर घर का ताला तोड़ अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, भगवान की मूर्ति और डिजिटल लॉकर में रखे 70 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। इस मामले में फरियादी ह्रदेश गुप्ता के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे पुलिस जांच में जुटी है।