इंदौर: महिला ने युवक पर अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, MIG थाने में दी तहरीर
Indore, Indore | Aug 23, 2024 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाली 33 वर्षीय महिला के द्वारा थाने पहुंचकर ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आरोपी राजकुमार से उसके शादी के पहले संबंध थे। इस दौरान उसके द्वारा वीडियो निकाल लिया गया और उसके माध्यम से लगातार आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।