बिंदकी: बिंदकी कस्बे में बंदरों के झुंड ने पड़ोसी की रेलिंग की दीवार गिराई, घर में जमीन पर बैठी महिला गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते लोग बेहद परेशान हैं आए दिन दुर्घटनाएं होती है। इसी क्रम में बुधवार की शाम करीब 5 बजे सुमित्रा देवी उम्र लगभग 56 वर्ष पत्नी मुन्ना निवासी मोहल्ला ठठराही अपने घर के बाहर जमीन में बैठकर कपड़ा सिलाई कर रही थी। तभी बंदरों ने पड़ोसी के घर की रेलिंग गिरा दिया। जिससे महिला घायल हो गई।