मुरैना नगर: भीषण गर्मी के चलते 01 मई को काशीपुर मंडी फीडर से बिजली सप्लाई बंद रहेगी, रखरखाव कार्य के लिए
भीषण गर्मी के चलते मेंटेनेंस के कार्य को देखते हुए 01 मई को काशीपुर मंडी फीडर से विद्युत सप्लाई बंद रहेगी ,जिसका समय 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक मेंटेनेंस का कार्य रहेगा।मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी दत्तपुरा जोन के प्रबंधक ने बताया कि 11 केवी फीडर काशीपुर एवं 33 केवी फीडर मंडी पर लाइन प्रोजेक्ट के काम पर मेंटेनेंस के कार्य के चलते बन्द रहेगी।