मंझनपुर: कौशाम्बी में एसपी की चौकस निगरानी में 7 केंद्रों पर प्रवक्ता परीक्षा सकुशल संपन्न, सुरक्षा का रहा अभेद्य पहरा
लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण स्वयं पूरी तरह सक्रिय रहे और करारी समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।