गिरिडीह: पूर्व मुखिया शशिभूषण तिवारी के अंतिम संस्कार में गम की जगह जश्न देखकर लोग हुए हैरान
पचंबा के तिवारीडीह हांडाडीह में शुक्रवार को शाम 5 बजे पूर्व मुखिया शशिभूषण तिवारी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शोक के जगह जश्न का माहौल देखने को मिला।यहां गाजे बाजे के साथ खुशियों के माहौल में उन्हें विदाई दी गई।बताया गया कि शशिभूषण तिवारी बेहद हँसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उम्र सौ वर्ष के पार पहुंचने के बावजूद वे हमेशा प्रसन्न रहते थे।