इटकी: सेम्बो सीआरपीएफ कैंप मोड़ के पास नगड़ी के जेई और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत, दोनों बेटे घायल
Itki, Ranchi | Apr 29, 2024 नगड़ी थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में झारखंड सरकार में सिंचाई विभाग के जेई सुरेश तिग्गा और उनकी पत्नी अनीता तिग्गा की मौत हो गई। वहीं उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति के दोनों बेटे अनीश एल्वा तिग्गा और अंशु होडा तिग्गा का इलाज धुर्वा के पारस हास्पिटल में चल रहा है। घटना नगड़ी के सेम्बो सीआरपीएफ कैंप मोड़ के पास घटी।