इटकी: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की हत्या, दोषी पति को रांची सिविल कोर्ट में उम्रकैद की सजा
Itki, Ranchi | Apr 30, 2024 प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही पत्नी की हत्या करने के मामले के दोषी अभियुक्त पति ललित सिंह पूर्ति को अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अभियुक्त पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम 7 मार्च 2019 को दिया गया था। मामले को लेकर गोंदा थाना में शिकायत दर्ज की गई थी।