कोडरमा: हाथी हमले में मृत बिरहोर के परिवार से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा
हाल ही में हाथी हमले में एक बिरहोर परिवार के सदस्य की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ हैं।