महलपुर बांध परियोजना में कोयला गांव में पूर्व में डूब क्षेत्र में चिन्हित मकानों को शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को लोगो ERCP के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने गांव में करीब तीन घंटे तक गांव का सर्वे किया।इस दौरान ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच जमकर बहस बाजी भी हुई।लोग अधिकारियों के सर्वै से संतुष्ट नज़र नहीं आए उन्होंने लीपापोती का आरोप लगाया।