हज़ारीबाग: हजारीबाग में 'मौत के पोल' का खतरा! जर्जर बिजली के खंभे बन सकते हैं कभी भी बड़े हादसे की वजह
हजारीबाग शहर में एक दर्जन से अधिक जर्जर बिजली पोल लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। कई पोल क्षतिग्रस्त हालत में सड़कों किनारे खड़े हैं, जिनके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। मानसून के दौरान इनके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है। विद्युत विभाग ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।