महाराजगंज: बन्नावा में अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना, लाखों रुपए का सामान किया चोरी
13 अप्रैल सोमवार दोपहर 3 बजे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा थाने पहुंचकर तहरीर देकर चोरी की घटना को अंजाम देने की शिकायत दर्ज कराई है। दी गई तहरीर मे आंगनबाड़ी एवं कंपोजिट विद्यालय के दो कमरों मे चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।जिसमें कीमती सामान, राशन अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी सुबह स्कूल खुलने पर हुई।