बिधूना: तहसील क्षेत्र के निवासी रवीश और धर्मेंद्र ने पास की आरओ परीक्षा, बने राजपत्रित अधिकारी, लोगों ने दी कामयाबी पर बधाई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा के परिणाम घोषित हो गया। इसमें क्षेत्र के रवीश यादव और धर्मेंद्र कुमार शाक्य ने सफलता हासिल कर सचिवालय में राजपत्रित अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।