चूरू: नेचर पार्क में नाबालिग के साथ मिले युवक को एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम से उलझने पर किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 30, 2026 चूरू शहर के नेचर पार्क में मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ मिले युवक को पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान युवक ने पुलिस टीम से बहस करते हुए हंगामा किया और समझाने के बावजूद शांत नहीं हुआ। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया जबकि युवक को गिरफ्तार कर लिया।