शंभूगंज: शंभूगंज थाना क्षेत्र से शादी के इरादे से अगवा युवती को पुलिस ने किया बरामद
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बरामद युवती को महिला पुलिस अभिरक्षा के बीच रखा गया है। जिसको फर्द ब्यान के लिए न्यायालय भेजा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।