शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर निकाली 'हेलमेट जागरूकता रैली', विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी
गणतंत्र दिवस के मौके पर मक्सी थाना पुलिस ने रविवार को मक्सी में दो पहिया वाहन पर हेलमेट जागरूकता रैली निकाली। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसके बाद मक्सी के गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में पहुंची। यहां पर पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही दोपहिया वाहन पर यात्रा करते वक्त हेलमेट का उपयोग करने की अपील की।