शाजापुर: शाजापुर में उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, नेहरू को बाबा साहेब पसंद नहीं थे
शाजापुर में 'मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान' अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में शनिवार को उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया। फिरोजिया ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहेब को पसंद नहीं करते थे।