शाजापुर: गणतंत्र दिवस पर शाजापुर के स्टेडियम में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
देश और प्रदेश के साथ शाजापुर में भी हर्षोल्लास और गरिमा के साथ 76वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है अलसुबह से ही शहर में देशभक्ति के गीतों के माध्यम से लोग शहीदों को याद कर रहे थे। तो जगह-जगह ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य समारोह स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां रविवार सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋजू बाफना ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।