खगौल: दानापुर स्टेशन पर पुणे स्पेशल ट्रेन की बोगी में बर्थ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
दानापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का शव उसकी ही बेल्ट के सहारे ऊपरी बर्थ से लटका हुआ मिला। घटना का पता तब चला जब ट्रेन के दानापुर पहुंचने के बाद आरपीएफ की टीम नियमित जांच और सफाई कार्य के दौरान बोगी में पहुंची। जानकारी के अनुसार, ट्रेन निर्धारित समय सुबह 3 बजे पहुंचने वाली