मनकापुर: दीवाली के दिन महिला पर लाठी-डंडों से हमला, सास भी हुई घायल, छपिया पुलिस ने 11 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा
छपिया के खपरीपारा गांव मे दीवाली के दिन महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। पीड़िता रुखसार बानो ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगो ने रास्ते मे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला किया।बीच-बचाव करने आई उसकी सास को भी पीटा गया। मारपीट मे रुखसार का हाथ टूट गया। सोमवार 5 बजे SO ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।