चौरीचौरा: चौरीचौरा में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली बजरंग गर्जना यात्रा
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शहीद नगर चौरीचौरा में भव्य बजरंग गर्जना यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, उत्साह और जयघोष से ओत-प्रोत यह यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा का शुभारंभ राघोपुर से हुआ, जो भोपा बाजार होते हुए मुंडेरा बाजार स्थित गुड पड़ाव के प्राचीन हनुमान मंदिर पर पूजा हुआ।