महसी: महसी में मुख्यमार्ग पर जल भराव, राहगीरों के लिए बनी मुसीबत, बगल में है मंदिर
महसी ब्लाक मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर के पास मुख्यमार्ग पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे राहगीर सहित मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि जलभराव से मंदिर जाने एवं राह चलते लोग परेशान होते हैं।।