बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में उमंग–26 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में म्यूजिक क्लब की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। तृतीय तल स्थित मल्टीपरपज हॉल में आयोजित गीत-संगीत कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए।