गाज़ीपुर: किसान आईडी नहीं तो योजनाओं से छुट्टी! डीएम का सख्त फरमान- हर हाल में कराएं फार्मर रजिस्ट्री
गाजीपुर जिले में किसान आईडी यानी फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। खुद जिलाधिकारी ने गांव-गांव जाकर अभियान की हकीकत परखी और साफ चेतावनी दे दी—बिना रजिस्ट्री अब किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। गाजीपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए चल रहे विशेष अभियान का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज कई गांवों में औचक निरीक्षण किया।