धौलपुर: करवाचौथ को लेकर विवाहिताओं में जबरदस्त उत्साह, ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगवाने के लिए लगी रही भीड़, जमकर की खरीदारी
करवा चौथ के पावन पर्व को लेकर धौलपुर जिले सहित शहर के बाजारों में रौनक चरम पर नजर आई। गुरुवार को धौलपुर शहर की चूड़ी मार्केट, गायत्री मार्केट, हरदेव नगर मंडी तथा मुख्य बाजार में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारी से लेकर पार्लर तक, हर जगह त्योहार की तैयारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने विशेष रूप से पारंपरिक वस्त