बंडा: रविवार को सुबह 7 से 11 बजे तक शहर की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Banda, Sagar | Apr 18, 2026 रविवार को सुबह से विद्युत लाईन का अति आवश्यक मेंटेनेंस किया जाना है। जिसको लेकर रविवार को सुबह से बंडा नगर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। शनिवार शाम पांच बजे विद्युत विभाग से मिली जानकारी अनुसार रविवार को 11 के वी फीडर बंडा टाउन अंतर्गत अति आवश्यक मेंटेनेंस किया जाना है। जिसको लेकर सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक नगर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।