खड़गपुर: खड़गपुर के बड़ी दुर्गा स्थान समेत अन्य मंदिरों में मां चंद्रघंटा की पूजा, SDO ने महाआरती में लिया भाग
देर शाम संध्या 7: 30 pm महाआरती का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने दीप प्रज्वलित कर किया। हजारों धर्मानुरागियों की मौजूदगी में महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ श्रद्धा भाव के साथ निमग्न नजर आया। पंडित सुभाष झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सुरों में पिरोकर आरती श्री महारानी की जय जय सब कहिए से पूरा मंदिर परिसर धार्मिक भक्ति की आगोश में समाया नजर आया।