अम्बाला: पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मारपीट के मामले में सिटी थाना पुलिस ने दुर्गा नगर से आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 6, 2024 अंबाला में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मारपीट कर पॉलिटेक्निक के छात्र को घायल करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने दुर्गा नगर के रहने वाले आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 1 मार्च 2024 को घायल छात्र ने शिकायत दर्ज करवाते हुए मामला दर्ज करवाया था।