अम्बाला: थाना महेशनगर के क्षेत्र में घर से मोबाइलचोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 महेशनगर क्षेत्र से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रम निवासी न्यू टैगोर गार्डन थाना महेशनगर जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता मिल्टन पासवान निवासी न्यू टैगोर गार्डन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से किसी अज्ञात ने मोबाइल चोरी कर लिया है। आज माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस को आरोपी का 1 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।