अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बसाई स्मार्ट सिटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और ट्रालियों में एसी लगाकर बैठ गए किसान
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल किसानों ने अब बदलते मौसम और जरूरत का सामान जुटाना शुरू कर दिया है। किसानों ने शंभू बॉर्डर पर स्मार्ट सिटी बसा ली है। किसान अब धरना स्थल पर ए सी लगी ट्रालियां, वाशिंग मशीन और फ्रिज भी लेकर पहुंच गए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं तब तक घर वापसी नहीं।