जनता से निरंतर संवाद और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के सतत विस्तार और जनहित के प्रति सदैव संवेदनशील रहना एक नेता की विशिष्ट पहचान होती है।
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री Nitish Kumar जी की यही कार्यसंस्कृति उन्हें विशिष्ट बनाती है। वे विगत दो दशकों से भी अधिक समय से इस परंपरा का बिना रुके निर्वहन कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज उन्होंने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आमजनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की और सभी का उत्साहवर्धन करते हुए बिहार के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, श्री लोकप्रकाश सिंह जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
Dinapur Cum Khagaul, Patna | Oct 31, 2026