सांगानेर: यमुना जल समझौते के बाद CM भजनलाल शर्मा जयपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर प्रदेशाध्यक्ष राठोड़ सहित कई मंत्रियों ने किया स्वागत
यमुना जल समझौते के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा मुख्य मुख्यालय तक जगह-जगह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बस में सवार होकर सबके स्वागत को स्वीकार करते हुए भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे।