उधवा: पूर्वी प्राणपुर में विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर में बीते दिनों एक विवाहिता महिला को उनके ही पति द्वारा हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक देने के मामले में राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल शेख को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।