सांगानेर: राजस्थान में गर्मी के साथ उमस बढ़ी, 6 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। पश्चिमी जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि जयपुर-भरतपुर संभाग में पारा 40 डिग्री से नीचे है, लेकिन उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।