हुलासगंज: जिले में 126 जुलूसों को लाइसेंस; हथियार प्रदर्शन और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
जहानाबाद जिले में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अब तक 126 जुलूसों के लिए लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। बिना लाइसेंस और पुलिस एस्कॉर्ट के किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं होगी। जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं प्रतिबंधित डीजे बजाने पर रोक रहेगी।