रायपुर: कोठारी नदी में अवैध बजरी खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा, सैकड़ों ने रायपुर उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
कोठारी नदी में लगातार हो रहे अवैध बजरी खनन के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्र के नाथडियास, पनोतिया, आसपुर, मोटरा का खेड़ा, फतेहपुरा, उंकारपुरा, जोगरास, नाहरी, दुल्हेपुरा और भैरुखेड़ा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने रायपुर उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते