बागपत: महिला थाना बागपत के निकट जल निगम के प्लास्टिक पाइपों में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2026 बुधवार की दोपहर करीब साढे चार बजे महिला थाना बागपत के निकट जल निगम के प्लास्टिक के पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।