सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीजपुर थाना क्षेत्र में हुई। अभियुक्त बीएनएस और डीपी एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस टीम क्षेत्र में सुरागरेसी और पतारसी के दौरान बकरिहवां में मौजूद थी।