शाहजहांपुर: शारदा नहर खंड की टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदारों ने गंभीर आरोप लगाए, जांच और कार्रवाई की मांग की
शाहजहांपुर। शारदा नहर खंड की निविदा प्रक्रिया को लेकर ठेकेदारों में नाराजगी सामने आई है। कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, मनमानी और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।