राजगढ़: नगरपालिका राजगढ़ क्षेत्र में मुख्य बाजार के दुर्गा देवी मंदिर के पास पानी निकासी न होने से आमजन परेशान
Rajgarh, Churu | Apr 6, 2026 नगरपालिका राजगढ में मुख्य बाजार के पास दुर्गा देवी मंदिर के पास के पास पानी निकासी नहीं होने से आमजन परेशान है एवं सडक़ पर एकत्रित होने वाले गन्दे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। पुजारी पंकज शास्त्री ने बताया कि मैन बाजार दुर्गा देवी मंदिर मालू जरल स्टोर के सामने जो गली है, जहां पर नालिया अवरूद्ध होने से प्रतिदिन पानी निकासी की समस्या बनी रहती है।