शिवपुरी शहर के पुरानी शिवपुरी के नीलगर चौराहा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके साथी पर राजीनामा के बहाने बुलाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आज मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।