🙏 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गूंजा सनातन संस्कृति और एकता का संदेश 🕉️
पंचकूला: श्री रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-15 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं जय मां भगवती देवी सहस्त्र चंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुति दी। इस धार्मिक आयोजन में बलटाना से भाजपा नेता प्रवीण मित्तल ने परिवार सहित पहुंचकर यज्ञ में आहुति डाली और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏 प्रवीण मित्तल ने कहा कि सनातन संस्कृति की परंपराएं समाज को धर्म, सेवा, संस्कार और एकता का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
📍 श्री रघुनाथ मंदिर, सेक्टर-15 पंचकूला
📰 राष्ट्रीय कदम न्यूज़
#श्रीमद्भागवत #महायज्ञ #सनातनसंस्कृति #प्रवीणमित्तल #पंचकूला बलटाना जयमांभगवती धार्मिकआयोजन राष्ट्रीयकदमन्यूज़ PanchkulaNews SanatanDharma
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 18, 2026