पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा दल के यात्रियों ने हिमालय बचाओ अभियान की शपथ ली। उन्हें पौधारोपण अभियान के पौधे दिए गए। दल में छत्तीस पुरुष और बारह महिलाएं शामिल हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरु रानी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।