जांजगीर: धान खरीदी केंद्रों में दर्ज एफआईआर के विरोध में कंप्यूटर ऑपरेटर संघ हुआ लामबंद
जांजगीर-चांपा जिले के धान खरीदी केंद्र बिर्रा और कड़ारी में धान कमी मामले में कंप्यूटर ऑपरेटरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ सहकारी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। संघ 11 मई को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा।