औरैया: अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी कहा एसपी के निर्देश पर 12 घंटे के अंदर पकड़े गए 57 वांछित अपराधी
ककोर मुख्यालय स्थित अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर जनपद की पुलिस टीम द्वारा 57 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।