औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली निवासी मार्गश्री पत्नी बलवीर अपने बेटे के साथ बाइक से औरैया की ओर आ रही थी। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पहुंची कि तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मार्गश्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुत्र द्वारा उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।